• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पश्चिम बंगाल में हो गया CM के नाम का ऐलान, भाजपा ने इसे सौंपी जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2026

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद 9 मई को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसके साथ ही नए सीएम का भी ऐलान कर दिया गया है। सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है। इनमें रूपा गांगुली का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है, जबकि दूसरे डिप्टी सीएम को उत्तर बंगाल क्षेत्र से चुने जाने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा की ओर से बताया गया है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page