• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर स्कूटी ब्लास्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंसी ISI से जुड़े तार

ByPunjab Khabar Live

May 7, 2026

पंजाब में हुए ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों को लेकर जालंधर पुलिस ने एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी का कोई फोटो या वीडियो जारी नहीं किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा चल रहा है। इससे पहले जालंधर स्थित BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर धमाके की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान जमशेर इलाके से अहम सुराग मिले, जिसके बाद नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए ग्रेनेड रिसीव कर उन्हें आगे सप्लाई करता था।

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को शक है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर पर हुए हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड भी इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड ड्रोन के जरिए सप्लाई किए गए थे। हालांकि वह बार-बार यही दावा कर रहा है कि उसे केवल डिलीवरी दी जाती थी और टारगेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page