• Mon. May 11th, 2026

शेखा बाजार का विवाद सुलझा, नितिन कोहली के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता

ByPunjab Khabar Live

May 9, 2026

जालंधर: शेखा बाजार से संबंधित चल रहे विवाद का सुखद समाधान उस समय निकला, जब जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत के जरिए समझौता करवाया। इस मामले से जुड़े जसविंदर सिंह सचदेवा और अमित वाधवा मोंटू ने मनमुटाव दूर करते हुए भाईचारे, अमन-शांति और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिया।

 

नितिन कोहली ने कहा कि समाज में पैदा होने वाले हर विवाद का समाधान बातचीत, समझदारी और सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और इलाके में भाईचारे का माहौल बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दोनों पक्षों को समझदारी से मामला सुलझाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के फैसले समाज में एकता और विश्वास को और मजबूत करते हैं।

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने भी दोनों पक्षों को समझाकर तथा आपसी बातचीत के जरिए मामले को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और विवाद का सुखद समाधान निकला।

 

मौजूद लोगों ने कहा कि इस समझौते से इलाके में सकारात्मक संदेश गया है और भाईचारे की भावना को और मजबूती मिली है।

 

इस अवसर पर समीर मरवाहा, निखिल अरोड़ा, काउंसलर जतिन गुलाटी, काउंसलर शैरी चड्ढा, काउंसलर रोनी, काउंसलर बंटी नीलकंठ, हरपाल चड्ढा, काउंसलर शिवम शर्मा, जसप्रीत रिम्पी, पूर्व डिप्टी मेयर सिमरनजीत बंटी, बंटू सभरवाल, नानू अरोड़ा, कमल सेठ, पंकज चड्ढा, अमित कुमार, आतिश अरोड़ा, नानू एकजोत, राजेश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, कपिल कालां मंदिर, रॉकी और करण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page