• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: कार में युवती से दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

May 11, 2026

जालंधर: लड़की का अपहरण करके कार में दुष्कर्म करने के मामले में थाना 8 की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा निवासी गोइंदवाल साहिब, करण मेहरा निवासी बलदेव नगर और अर्जुन निवासी उपकार नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना स्थल में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक लड़‌की का कुछ युवकों ने गाड़ी में अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने जग्गा नामक व्यक्ति सहित 5 से 6 व्यक्तियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए।

पीड़िता ने आरोप लगाए है कि जगजीत ने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में ले गए, जहां कार में सभी आरोपियों से उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच के दौरान पता चला कि जग्गे का असल नाम जगजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गोइंदवाल के रूप में हुई है। इस मामले में जगजीत को गिरफ्तार किया गया। करण निवासी बलदेव नगर और अर्जुन अवतार नगर के नौजवानों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने जगजीत के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page