• Mon. May 11th, 2026

नितिन कोहली द्वारा गुलाब पार्क, लाजपत नगर में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन

ByPunjab Khabar Live

May 11, 2026

जालंधर: जालंधर के गुलाब पार्क, लाजपत नगर में लगाए गए नए ट्यूबवेल का उद्घाटन हलका इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर पानी सप्लाई उपलब्ध करवाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। नितिन कोहली ने कहा कि यह नया ट्यूबवेल वार्ड नंबर 30 के लोगों को पानी से जुड़ी समस्याओं से बड़ी राहत देगा और निवासियों को और बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार हर वार्ड में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस मौके पर वार्ड नंबर 30 के वार्ड इंचार्ज अजय चोपड़ा जी सहित सुभाष शर्मा जी, संजीव त्रेहन जी, प्रवीण पब्बी जी, गोल्डी मरवाहा जी, धीरज सेठ जी, एम.बी. बाली जी, मनीष शर्मा जी, शिवम शर्मा जी, सकिता जावी जी तथा समूह वार्ड निवासी उपस्थित रहे। लाजपत नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव पुरी जी, वाइस प्रधान कौशल शर्मा जी, वाइस चेयरमैन राकेश झांझी जी, जनरल सेक्रेटरी नीरज बेरी जी, जॉइंट सेक्रेटरी गगन रलहन जी, सिद्धार्थ कालरा जी और रजत जैन जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लाजपत नगर के निवासियों ने कहा कि नितिन कोहली द्वारा इलाके की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से पानी की सप्लाई में बड़ा सुधार आएगा, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज अजय चोपड़ा जी और लाजपत नगर के निवासियों द्वारा नितिन कोहली का विशेष धन्यवाद किया गया। अंत में नितिन कोहली ने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page