• Wed. May 13th, 2026

जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा मेरी रसोई योजना और राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अहम बैठक

ByPunjab Khabar Live

May 12, 2026

जालंधर : सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा आज सभी डिपो होल्डरों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। यह बैठक विशेष रूप से पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना और गेहूं वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, पारदर्शी और प्रभावशाली तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक के दौरान लोगों को राशन वितरण प्रणाली से जुड़ी आ रही समस्याओं, सुविधाओं और व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नितिन कोहली ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र परिवार तक राशन और गेहूं समय पर तथा बिना किसी परेशानी के पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करना और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितैषी बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और डिपो होल्डरों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाए।

नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके में जनहित से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समय पर समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है और इसके लिए पूरी टीम लगातार मैदान में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। इस तरह की बैठकों से न केवल व्यवस्था में सुधार आता है, बल्कि लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है। इस मौके पर सेंट्रल हलके के पार्षद, ब्लॉक प्रधान और वार्ड इंचार्ज भी मौजूद रहे। नितिन कोहली ने कहा कि वह जनसेवा और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा वचनबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page