• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: मक़सूदा मंडी में चली गोलियां, आढ़ती नेता मोनू पुरी और साथी घायल

ByPunjab Khabar Live

May 12, 2026

जालंधर: मक़सूदा मंडी में आढ़ती नेता मोनू पुरी को गोलियां लगने की घटना सामने आई है। मोनू पुरी की दोनों टांगों में गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार मकसूदां मंडी में फड को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हुई है, जिसमें मोनू बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग दौरान मोनू के साथ उनका 1 साथी बठला भी घायल हो गया है।

जानकारी अनुसार मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती (सूत्रों अनुसार सन्नी बत्रा) में विवाद चल रहा था। शाम करीब 5 बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष सामने-आमने हो गए। घटना में करीब 4 फायर हुए जिनमें से 1 गोली मोनू पूरी के पैर में लगी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page