• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालधर से बड़ी ख़बरः 5 दिन पहले आप में शामिल हुए सुरिंदर चौधरी ने फिर थामा कांग्रेस का दामन

ByPunjab Khabar Live

Apr 15, 2023

(PKL): जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी को इस बार कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, 5 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में गए सुरिंदर चौधरी ने एक बार फिर से घर वापसी की है। गौर हो कि आप पार्टी जहां लगातार कांग्रेस को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही थी, वहीं आज हरीश चौधरी, सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा अवतार हैनरी, जूनियर बावा हैनरी और की मौजूदगी में सुरिंदर चौधरी ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस का दामन दोबारा थाम लिया है। करतापुर में सुशील रिंकू के हक में सीएम भगवंत मान द्वारा की गई पहली रैली के दौरान सीएम मान ने चौधरी परिवार को झटका देते हुए आप पार्टी में सुरिंदर चौधरी को शामिल करवाया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही प्रताप बाजवा ने फिर से सीएम मान को झटका देकर चौधरी परिवार को एक कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page