• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में सुबह-सुबह नेशनल हाईवे दर्दनाक हादसा, कार सवार 4 युवकों की एक्सीडेंट में मौत

ByPunjab Khabar Live

May 19, 2026

पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर गुरदासपुर-बटाला रोड स्थित नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई।

चश्मदीद लोगों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को गाड़ी काटनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक पठानकोट के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल एक युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page