मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी में तापमान 42 डिग्री के पार है। डॉक्टरों द्वारा भीषण गर्मी से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय बचने की सलाह दी गई है। इस भीषण गर्मी को लेकर सीएम भगवंत ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य में सरकारी दफ्तरो और स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।

सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कि 25 मई सोमवार से सभी सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों की सभी कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।
