• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: वाहन चोरी के मामले में जीजा साला गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Apr 19, 2023

(PKL): जालंधर में सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने दमोरिया पुल के पास से चोरी के मोटरसाइकल सहित जीजा साला को गिरफ़्तार किया है। पुलिस रिमांड ने दौरान दोनों के क़ब्ज़े से दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान राजवीर सिंह उर्फ़ राजा और पंकज निवासी हरदियाल के रूप में हुई है।

एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि संजीव कुमार निवासी न्यू कैलाश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका मोटरसाइकिल ढन मोहल्ला से चोर चोरी कर फ़रार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी थी जिन्हें सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने दमोरिया पुल के पास से चोरी के मोटरसाइकल  सहित ,गिरफ़्तार किया और रिमांड के दौरान ख़ुलासे हुए कि वह इससे पहले कई जगह बारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page