• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में 1 जून से 9 और चौराहों पर शुरू होंगे ई-चालान

ByPunjab Khabar Live

May 28, 2026

जालंधर वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अब और सख्ती होने जा रही है। पुलिस प्रशासन ने फैसला लिया है कि 1 जून से शहर के 9 और प्रमुख चौराहों पर ई-चालान प्रणाली लागू कर दी जाएगी। इसके बाद नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान सीधे ऑनलाइन कटेगा और इसकी सूचना मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए भेजी जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक को ई-चालान नेटवर्क में शामिल किया गया है। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक नियमों की निगरानी कैमरों के जरिए की जाएगी।

इससे पहले शहर के चार प्रमुख चौराहों पर ई-चालान सिस्टम पहले ही लागू किया जा चुका है। इनमें बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी चौक और बी.एम.सी चौक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में कमी देखने को मिली है।

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि ई-चालान व्यवस्था का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page