• Fri. May 29th, 2026

पंजाब निकाय चुनाव 2 बजे तक के नतीजे, AAP का 630 सीटों पर कब्जा

ByPunjab Khabar Live

May 29, 2026

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग के बीच AAP अब तक 630 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि भाजपा फिलहाल काफी पीछे चल रही है।

राज्यभर में कुल 1977 वार्डों में से अब तक 1286 वार्डों के नतीजे और रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। कांग्रेस 215 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए है, जबकि शिरोमणि अकाली दल 175 सीटों पर आगे चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी को अब तक 52 सीटों पर बढ़त या जीत मिली है। वहीं अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 214 सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

शुरुआती नतीजों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि शहरी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page