• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंहका हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

ByPunjab Khabar Live

May 31, 2026

जालंधर: आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाने के बाद पुलिस ने उनका शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हरनाम दास पुरा स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और परिवार के सदस्य गहरे सदमे में नजर आए।

सिमरनजीत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और उनके परिचित श्मशान घाट पहुंचे। मौजूद लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार के दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बता दे कि फगवाड़ा लोह गेट के पास आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के मामे के लड़के ने पैसों के लेनदेन को लेकर गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आरोपी शरणजीत मृतक आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह रिश्ते में मामे का लड़का था। और प्लाट देखने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर माहौल तनावपूर्ण हुआ तो आरोपी ने दो रौंद गोलियां चला दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page