जालंधर: फगवाड़ा के लॉ गेट के बाहर गोलियां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर डीआईजी नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। डीआईजी ने बताया कि पीएस सतनामपुरा में शव मिलने की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान पता चला कि जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की मौत हुई है। घटना स्थल से .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिला है। इस मामले को लेकर पर्चा दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले को लेकर काउंटर इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। डीआईजी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना स्थल पर एसपी माधवी शर्मा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार में सवार होकर लॉ गेट में आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने की फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की वजह सामने नहीं आई है।
