• Fri. Nov 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

543 से 815 होगी लोकसभा की ताकत! PM मोदी की कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

ByAdmin

Nov 27, 2026

केंद्रीय कैबिनेट ने देश की संसदीय व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के लागू होने के बाद अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ‘सेवा तीर्थ’ में करीब एक घंटे तक चली उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर मुहर लगाई गई।

वर्तमान में लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद लोकसभा में सीटों की कुल संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी, यानी सदन में 272 नई सीटें जुड़ेंगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि बढ़ी हुई सभी 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं।

कैबिनेट की इस अहम बैठक से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संकेत दिए थे कि सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बिल पेश करने जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की थी कि वे इस ऐतिहासिक विधेयक पर होने वाली बहस में सकारात्मक रूप से हिस्सा लें।

दूसरी ओर, इस प्रस्ताव और सरकार की रणनीति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है। सदन में सरकार को घेरने और अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page