• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

हिमाचल में पंजाब टूरिस्ट ने की फायरिंग, एक घायल, 4 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

May 31, 2026

हिमाचल प्रदेश के कसोल में गत दिन यानी शनिवार को पंजाब के पर्यटकों द्वारा सरेआम फायरिंग करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस दौरान एक स्थानीय लड़का गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना की वीडियो खूब वायरल हो रही है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के 4 युवकों को गिरफ्तार लिया है वहीं एक युवक मौके से फरार हो गया। इस संबंघ में जानकारी देते हुए कुल्लू के एस.पी. मदन लाल ने बताया कि शनिवार शाम को स्थानीय युवकों और पंजाब के पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान टूरिस्ट ने फायरिंग कर दी और गोली वहां के एक युवक के पैर में लगी।

इस दौरान मौके पर मौजूद युवक घायल को उठाकर अस्पताल ले जाने लगा तो हमलावर ने फिर गोली चलाने की कोशिश की।  इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page