• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर AAP सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने शुरू की फ्री ई-रिक्शा सुविधा, फ्री में बैंक, धार्मिक स्थल और अस्पताल में जा सकेंगे बुजुर्ग

ByPunjab Khabar Live

Jun 2, 2026

जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नीतिन कोहली की ओर से आज बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा चलाने की शुरुआत की। ऐसे में बुजुर्गों को धार्मिक स्थल पर जाने में कोई असुविधा ना हो, उसके लिए नई फ्री ई-रिक्शा मुहिम चलाने की शुरुआत की गई है। इसके लिए नीतिन कोहली की ओर से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया।

ऐसे में 75 साल के बुजुर्ग धार्मिक स्थल पर जाने के लिए टोल फ्री नंबर पर ई-रिक्शा बुक कर सकेंगे। जिसके बाद ई-रिक्शा उन्हें से धार्मिक स्थल पर ले जाएगी और बाद में उन्हें घर भी छोड़कर आएगी। नीतिन कोहली ने कहा कि अभी 2 ई-रिक्शा के जरिए शुरुआत की गई है, ऐसे में जल्द मांग बढ़ने पर अन्य ई-रिक्शा चलाने की मुहिम शुरू की जाएगी। इस दौरान एक व्हाट्सएप्प नंबर भी जारी कर दिया गया। वहीं महिला ड्राइवर के नंबर भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

इस दौरान एक रामामंडी दफ्तर में ई-रिक्शा खड़ा रहेगा और दूसरा सेंट्रल हलके के दफ्तर में खड़ा किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक स्थल सहित अस्पताल और पार्टी के दफ्तरों तक आने की सुविधा होगी। कोहली ने कहा कि आने वाले समय में कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए भी सुविधा शुरू की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर लोगों ने कोहली द्वारा शुरू की गई मुहिम का आभार व्यक्त किया। पार्षद मनमोहन सिंह राजू ने कहाकि नीतिन कोहली द्वारा सुविधा और सम्मान बुजुर्गों को दिया है। ई-रिक्शा मुहिम में बुजुर्गों को बैंक जाने, अस्पताल जाने, मंदिर गुरुद्वारा जाने की फ्री सुविधा दी है। दरअसल, आजकल बच्चे बुजुर्गों को अस्पताल, मंदिर, गुरुद्वारा साहिब ले जाने में असमर्थ दिखाई दे रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए नीतिन कोहली ने बुजुर्गों के लिए फ्री ई-रिक्शा चलाकर उनकी परेशानी को हल करने की मुहिम शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page