• Thu. Sep 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: BMS Fashion पर Firing के बाद किया फोन, मांगे 50 लाख रुपए

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2026

जालंधर: किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion पर Showroom पर बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई। वहीं इस मामले में फैशन मालिक सुभाष चंद्र ने कहा कि बेटे को कल फिरौती की कॉल आई थी। इस दौरान आरोपी ने 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। पीड़ित के अनुसार कल बरसात होने के कारण आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम नहीं दिया गया।

जिसके बाद आज दोपहर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। दुकान पर फायरिंग करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में फिर से उन्हें फोन कर धमकी दी गई और कहा गया कि यह ट्रेलर है। इस दौरान कहा गया कि बुला लो डीएसपी, एसपी, हमें पैसे चाहिए। पीड़ित ने कहाकि बीते दिन शाम 5 बजे आरोपियों ने बेटे को पहले फोन के जरिए बेटे को कॉल की थी और उसके बाद WhatsApp के जरिए फोन कर 50 लाख मांगे थे।

इस मामले को लेकर बीते दिन रामामंडी पुलिस को शिकायत दी थी। वहीं पुलिस कमिशनर को भी सूचित कर दिया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दरअसल, आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना की एक ओर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक के पीछे बैठे नौजवान द्वारा सरेआम दुकान पर फायरिंग की गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते सिक्योरिटी गार्ड बिट्टू ने कहा कि वह खाना खाने के बाद आए तो देखा कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहाकि मेरी ड्यूटी शोरूम के अंदर होती है।

खाना के बाद हाथ धोकर जब वापिस आए तो देखा दुकान का शीशा टूट गया। घटना में गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।

घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूमें बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page