• Fri. Jun 12th, 2026

जालंधरः दिनदहाड़े शोरूम पर फायरिंग से हड़कंप, 2 बाइक सवारों ने चलाई गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2026

जालंधर के किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन स्टोर पर आज दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। 2 बाइक सवारों ने सिटी के सेलिब्रिटी शॉपिंग स्टोर पर गोलियां चलाई। इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं है। गोलियां दुकान के शीशों में लगी हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चंडीगढ़ के मशहूर यूट्यूबर और ब्लॉगर अरमान मलिक भी इसी स्टोर पर शॉपिंग करते हैं।

इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया। घटना के दौरान इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दुकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो नौजवान चलती बाइक पर गोली चलाकर फरार हो गए।

घटना स्थल पर पहुंचे एडीसीपी ने कहा कि उन्हें दोपहर साढ़े 3 बजे कंट्रोल रूमें बीएमएस शोरूम पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर दुकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर एक खोल बरामद कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page