
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस बीएमएस फैशन शोरूम बाहर गोली चला भागने वालो दो आरोपियों में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घास मंडी के कुश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सतोखपुरा में स्थित बीएमएस फैशन शोरूम के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर जांच करते हुए मामले को जल्द ही ट्रेस करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क का हाथ हो सकता है।
उन्होंने कहा कि शहर में अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने और लोगों में डर पैदा करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

