• Mon. Aug 3rd, 2026

पंजाब में फ्रोजन मटर खाने से परिवार की बिगड़ी सेहत, एक की हुई मौ’त

ByPunjab Khabar Live

Jun 19, 2026

पंजाब के तरनतारन से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मटर की सब्जी खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार पड़ गए। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिलबाग सिंह ने तरनतारन की एक दुकान से फ्रोजन मटर का पैकेट खरीदा था। मंगलवार रात परिवार ने उन्हीं मटरों की सब्जी तैयार कर भोजन किया। खाना खाने के कुछ समय बाद परिवार के सदस्य जगतार सिंह उर्फ जग्गी ने पेट दर्द की शिकायत की।

जगतार सिंह की हालत तेजी से खराब होने लगी। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी पेट दर्द, बेचैनी और अस्वस्थता महसूस होने लगी। हालात बिगड़ते देख सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जगतार सिंह जग्गी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिलबाग सिंह, उनकी पत्नी और दोनों बहुओं का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है और उनकी निगरानी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page