• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल, शिवसेना के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल

ByPunjab Khabar Live

Jun 22, 2026
Eknath Shinde | PTI

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के छह सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके नंदनवन बंगले पर मुलाकात की। बैठक के बाद सभी सांसदों ने शिंदे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की।

सियासी घटनाक्रम के बीच उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) की बैठक बुलाई। इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। हालांकि, बैठक में उद्धव गुट के तीन से चार विधायक शामिल नहीं हुए, जिससे पार्टी में एक और संभावित टूट की अटकलें तेज हो गई हैं।

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से केवल 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे दलबदल और आंतरिक असंतोष के कारण पार्टी की स्थिति कमजोर होती जा रही है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है। आदित्य ने कहा कि कम से कम वे यह स्वीकार करें कि लालच के कारण उन्होंने रातोंरात पार्टी का साथ छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page