• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लखनऊ आग हादसे में 13 छात्रों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

ByPunjab Khabar Live

Jun 22, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार इमारत की दूसरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। आग फैलने के बाद कई छात्रों ने खुद को बचाने के लिए बाथरूम में बंद कर लिया। वहीं एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा SDRF और NDRF की टीमें भी राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू टीमों ने इमारत के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया है। इसी रास्ते से फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और मृतकों के शव भी बरामद किए जा रहे हैं। बचाव अभियान लगातार जारी है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी भी करीब 10 लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका है। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर 14 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page