• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब दौरा जल्द, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

ByPunjab Khabar Live

Jul 2, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दिनों में पंजाब का दौरा करेंगे। इस यात्रा की आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री जुलाई माह के भीतर ही पंजाब पहुंचेंगे। उनके इस दौरे के विस्तृत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और जल्द ही आधिकारिक शेड्यूल साझा किए जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री का पंजाब आगमन इस बार राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। याद रहे कि इससे पहले फरवरी माह में प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में शीश नवाया था और डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से विशेष मुलाकात की थी। उस दौरे की व्यापक चर्चा हुई थी, जिसने राज्य के धार्मिक और सामाजिक ताने-बाने के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया था।

जुलाई में प्रस्तावित यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सक्रियता धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। विपक्षी और सत्ताधारी दलों की नजरें प्रधानमंत्री के इस दौरे पर टिकी हैं, क्योंकि इसे आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी देखा जा रहा है। हालांकि, दौरे के मुख्य उद्देश्य और किन परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन होगा, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page