• Sun. Jul 5th, 2026

पंजाब: जेल में नशा तस्करी के आरोप में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, प्रशासन में मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Jul 5, 2026

होशियारपुर: पंजाब में जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल के इस बड़े अधिकारी पर सलाखों के पीछे बंद कैदियों तक ड्रग्स (नशीले पदार्थ) और मोबाइल फोन पहुंचाने के एवज में मोटी रकम (रिश्वत) वसूलने का बेहद गंभीर आरोप है।

जानकारी के मुताबिक पिछ्ले दिनों जेल से एक कैदी मनप्रीत सिंह मन्ना ने वीडियो जारी करके आरोप लगाया था कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह उसे जेल में तस्करी के मजबूर करता है। ऐसा न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। यह वीडियो वायरल होने पर जेल के आला अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया था।

तत्काल प्रभाव से जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला करके मामले की जांच शुरू की गई थी। मालूम पड़ा है जांच में मन्ना द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस वजह से देर रात थाना सिटी में डिप्टी कमिश्नर हरभजन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page