• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

महंगाई का झटकाः पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा के दामों में हुई बढ़ौतरी

ByPunjab Khabar Live

Jul 15, 2026

पंजाब और हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को 15 जुलाई से कुछ प्रमुख टोल प्लाजा पर अधिक टोल शुल्क देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आठ प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क (यूजर फी) में संशोधन किया है। नई दरों के तहत अधिकांश स्थानों पर कार एवं हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बसों और ट्रकों के टोल शुल्क में भी संशोधन किया गया है। क्षेत्र के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरें अधिसूचित की गई हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर बढ़ोतरी सीमित है।

एनएचएआई के मुताबिक, टोल शुल्क में यह संशोधन थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) से जुड़े संशोधित गणना ढांचे के तहत किया गया है। प्राधिकरण ने टोल शुल्क की गणना के लिए 1.641 के डब्ल्यूपीआई लिंकिंग फैक्टर को फिर से लागू किया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष कुछ टोल प्लाजा पर शुल्क कम किया गया था। संशोधित व्यवस्था लागू होने के बाद अब दरों को फिर से सामान्य स्तर पर लाया गया है। अधिकांश टोल प्लाजा पर बढ़ोतरी मामूली रखी गई है।

किन टोल प्लाजा पर लागू होंगी नई दरें?

घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना, एनएच-5)
कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा, एनएच-15)
काला टिब्बा टोल प्लाजा (अबोहर-सिटो गुनो-डबवाली मार्ग)
शेखपुरा टोल प्लाजा (मौर-रोमाना मंडी, एनएच-254)
लहरा बेगा टोल प्लाजा (टापा-बठिंडा, एनएच-7)
खुइयां सरवर टोल प्लाजा (मलोट-अबोहर बाईपास-साधूवाली, एनएच-7)
कालाझार टोल प्लाजा (पटियाला बाईपास, एनएच-64)
पेइंद टोल प्लाजा (संगरूर-डोगल कलां, एनएच-52)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page