• Sun. Sep 6th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब की जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक की ईलाज के दौरान हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 23, 2026

पटियाला जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल एक कैदी की ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है, जिसने चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अजय और उसके भाई विजय पर कुछ कैदियों ने हमला किया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश इस घटना की वजह मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अजय NDPS एक्ट के एक मामले में पटियाला जेल में बंद था। जेल के भीतर उसकी और उसके भाई विजय की अमृतसर के कुछ कैदियों के साथ कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जो बाद में हिंसक रूप ले गई। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई विजय का हाथ टूट गया।

घटना के बाद घायल अजय को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं विजय का ईलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन ही जेल में हुई मारपीट के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया था। अब अजय की मौत के बाद इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। अजय का पोस्टमॉर्टम पटियाला में कराया जा रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page