• Sun. Sep 13th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

30 जुलाई के पंजाब बंद पर सस्पेंस खत्म, जालंधर में सामने आया बड़ा फैसला

ByPunjab Khabar Live

Jul 29, 2026

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

संस्थाओं ने स्पष्ट किया है कि 30 जुलाई को जालंधर में किसी प्रकार का बंद नहीं रखा जाएगा। इसके बजाय सभी संगठन एकजुट होकर सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि कुछ संगठनों की ओर से पंजाब बंद की खबरें सामने आई हैं, लेकिन जालंधर पहले ही 27 जुलाई को बंद के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करा चुका है।

 प्रदर्शन की घोषणा करते हुए संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि 22 जुलाई को हुई लाठीचार्ज की घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक संबंधित डीएसपी के खिलाफ न तो निलंबन की कार्रवाई की गई है और न ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने में देरी कर रही है।

 संगठनों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page