• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

49 हजार प्रवासियों की एंट्री के बीच स्पेन बॉर्डर पर 18 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Jul 31, 2026

स्पेन में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अफ्रीकी प्रवासियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 3 हजार प्रवासियों ने एक साथ स्पेन के स्यूटा शहर की सीमा पार करने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा घेराबंदी के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 18 प्रवासियों की मौत हो गई।

भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे दम घुटने और दबने से उनकी जान चली गई। इस घटना में स्पेन और मोरक्को के 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

स्पेन सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मोरक्को की तरफ से अब तक करीब 49 हजार लोग तैरकर या पैदल चलते हुए स्पेन के स्यूटा शहर में प्रवेश कर चुके हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी अफ्रीकी और एशियाई देशों के हैं, जो बेहतर रोजगार और सुरक्षित भविष्य की तलाश में यूरोप पहुंचना चाहते हैं।

स्यूटा भौगोलिक रूप से अफ्रीका के उत्तरी तट पर स्थित है, लेकिन यह स्पेन और यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा है। यही वजह है कि इस शहर में प्रवेश करने वाले प्रवासी यूरोप की सीमा तक पहुंच जाते हैं। अफ्रीका और यूरोप के बीच सीधी जमीनी सीमा होने के कारण यह इलाका लंबे समय से अवैध प्रवासियों के लिए सबसे प्रमुख प्रवेश मार्ग माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page