• Wed. Sep 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

राजा वड़िंग का बड़ा ऐलान, बोले- पद नहीं, पार्टी सबसे बड़ी

ByPunjab Khabar Live

Jul 31, 2026

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अपने पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। फतेहगढ़ साहिब में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा सबसे अहम होती है और पद हमेशा प्राथमिकता नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान और जिम्मेदारियां दी हैं। यदि भविष्य में पार्टी उनका टिकट भी काट देती है, तब भी वह कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ेंगे।

राजा वड़िंग ने कहा कि वह चार बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं, इसलिए उनके लिए किसी पद से ज्यादा पार्टी का विश्वास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें पहचान और अवसर दिए हैं, इसलिए वह हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।

राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी कभी अमर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई नेता अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर आगे बढ़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मेहनत और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

राजा वड़िंग ने बदलते राजनीतिक माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लड़ाइयां बंदूक और टैंकों से लड़ी जाती थीं, लेकिन अब ड्रोन का दौर है। इसी तरह राजनीति भी बदल चुकी है। अगर राजनीतिक दल समय के साथ खुद को नहीं बदलेंगे तो नुकसान उठाना पड़ेगा। आज चुनाव केवल मैदान में नहीं, बल्कि मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर भी लड़े जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page