• Wed. Sep 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 3 गंभीर घायल

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2026

जालंधर के कपूरथला रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे मजदूरों से जा टकराई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। कार पहले सड़क किनारे बने गटर से टकराई और फिर सीधे मजदूरों की ओर बढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार चालक का कहना है कि सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर फट गया था। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page