जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चल रहे कथित देह व्यापार मामले में रेड की। इस दौरान 3 युवतियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुई थी। जिसमें ताज मार्केट में स्थित रॉयल स्पा सेंटर में गलत काम चल रहा है।
ऐसे में पुलिस ने रेड के दौरान पाया कि रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक युवक और तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में Immoral Traffic (Prevention) Act की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि 2024 में स्पा सेंटर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया था। वहीं अब नया मामला दर्ज किया है। इसी के साथ स्पा सेंटर के मालिक को नामजद करके स्पा सेंटर को बंद करवाया जा रहा है।

