• Thu. Sep 17th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘राजा-बघेल हटाओ, कांग्रेस बचाओ’ के नारे से गरमाई पंजाब की राजनीति

ByAdmin

Aug 3, 2026

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के मुक्तसर और बठिंडा दौरे से पहले मुक्तसर शहर की सड़कों पर उनके विरोध में पोस्टर और बड़े फ्लेक्स लगाए गए। मुक्तसर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग का गृह जिला है, ऐसे में इस पोस्टरबाजी ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

मुक्तसर में लगाए गए पोस्टरों में भूपेश बघेल को ब्रिटिश शासन के अधिकारी जनरल डायर के रूप में दर्शाया गया है। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में ‘गो बैक बघेल’ लिखा गया है। इसके अलावा ‘राजा-बघेल हटाओ, कांग्रेस बचाओ’ जैसे नारे भी लिखे गए हैं, जो पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष की ओर इशारा कर रहे हैं।

शहर में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में भी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए चन्नी के समर्थन के साथ-साथ मौजूदा प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए गए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी लगातार गहराती जा रही है।

इससे पहले शनिवार और रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों के दौरान भी राजा वड़िंग और भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। अब दौरे से पहले सामने आई पोस्टरबाजी ने पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को और खुलकर सामने ला दिया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page