• Wed. Sep 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कांग्रेस का कार्यक्रम बना अखाड़ा, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर बरसाईं कुर्सियां

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2026

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। शनिवार को संगरूर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान पहले नारेबाजी हुई और फिर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद कुर्सियां तक चल गईं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। वहीं, दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे भी गूंजते रहे। नारेबाजी के चलते कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

यह कार्यक्रम संगरूर के कैलिफोर्निया रिजॉर्ट में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन विजयइंदर सिंगला भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि संगरूर विधानसभा क्षेत्र विजयइंदर सिंगला का राजनीतिक गढ़ रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page