• Wed. Sep 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में कांग्रेस ने पूर्व विधायक को किया सस्पेंड, पार्टी नेताओं के खिलाफ की थी बयानबाजी

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2026

पंजाब कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में पटियाला के घनौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं ठेकेदार मदन लाल जलालपुर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उन पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पार्टी का कहना है कि उनकी टिप्पणियों से कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल पैदा हो गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन अवतार सिंह हेनरी ने मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्हें तीन दिन के भीतर अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए कहा गया था। मदन लाल जलालपुर ने निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब भेजा, लेकिन अनुशासनात्मक समिति ने उसे संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद समिति ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसी कारण संगठन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page