• Sat. Sep 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में बस सेवाएं ठप, बच्चे-बुजुर्ग समेत हजारों यात्री परेशान

ByAdmin

Aug 3, 2026

जालंधर समेत पूरे पंजाब में आज सरकारी बस सेवाएं प्रभावित रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के तीन प्रमुख सरकारी परिवहन उपक्रमों पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बसें आज सड़कों पर नहीं उतरी हैं। अनुबंध कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के चलते सुबह से ही अधिकांश बसें डिपो में खड़ी हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

‘पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारी यूनियन’ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यभर में काम बंद करने का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि सरकार के सामने कई बार मांगें रखने के बावजूद समाधान नहीं निकला, जिसके चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। इसका असर सुबह से ही पंजाब के विभिन्न बस अड्डों पर साफ दिखाई दिया, जहां सरकारी बसों का संचालन लगभग ठप रहा।

बस सेवाएं बंद होने से सबसे अधिक परेशानी रोजाना सरकारी बसों से सफर करने वाले छात्रों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और महिला यात्रियों को उठानी पड़ रही है। सरकारी बसें नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और अपने निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page