• Sat. Sep 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर, चन्नी के RSS एजेंट के रूप में लगे पोस्टर

ByAdmin

Aug 4, 2026

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बीच विवाद अब पोस्टर वॉर से आगे बढ़कर खुली जुबानी जंग में बदल गया है। दोनों नेताओं के समर्थक लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, जिससे पार्टी की गुटबाजी और गहरी होती दिखाई दे रही है।

हाल ही में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर लगाकर उन्हें पंजाब से बाहर करने की मांग की। इसके जवाब में राजा वड़िंग समर्थकों ने पोस्टर लगाकर चरणजीत सिंह चन्नी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एजेंट बताया। इस पोस्टर वॉर ने पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।

फिरोजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने तेवर साफ करते हुए कहा कि वह लड़ेंगे, मरेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। उनके इस बयान को कांग्रेस हाईकमान के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि वह किसी भी दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। चन्नी के इस बयान के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page