• Sat. Sep 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर में नशे में धुत ASI ने PCR वैन चढ़ाई रेलवे ट्रैक पर! VIDEO हुआ वायरल

ByAdmin

Aug 5, 2026

अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस की एक पीसीआर वैन रेलवे ट्रैक पर चढ़ गई। लोगों के अनुसार, सरकारी वाहन चला रहा पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में था। संतुलन बिगड़ने के कारण उसने वैन सीधे रेलवे पटरियों पर चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेलवे फाटक के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर पंजाब पुलिस की पीसीआर गाड़ी खड़ी दिखाई देती है। गाड़ी के अंदर बैठा पुलिसकर्मी अपना नाम बलविंदर सिंह बताता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति जब उससे पूछता है कि उसने कितनी शराब पी रखी है, तो वह जवाब देता है, “थोड़ी-सी ही पी है।” इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद अन्नगढ़ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और कथित रूप से नशे की हालत में मौजूद एएसआई को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

मामले पर एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में एएसआई दोषी पाया जाता है तो विभागीय नियमों के तहत उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page