• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

राजविंदर कौर थियाड़ा के पक्ष में एकजुट हुआ कैंट हलका, विधानसभा पहुंचाने का लिया संकल्प

ByAdmin

Aug 5, 2026

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में राजविंदर कौर थियाड़ा को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। हलके के 50 में से 45 सरपंचों, 8 काउंसलरों, 11 ब्लॉक प्रधानों और 10 जिला ब्लॉक, 2 जिला परिषदों ने समिति सदस्यों ने एकजुट होकर राजविंदर कौर थियाड़ा के प्रति अपना विश्वास जताया। सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में सीट डालेंगे और राजविंदर कौर थियाड़ा को भारी वोटों विधानसभा में भेजेंगे।

बड़े अंतर से जीत दिलाने का किया दावा
बैठक के दौरान मौजूद सरपंचों और AAP समर्थकों ने कहा कि वे जालंधर कैंट हलके में पूरी ताकत के साथ चुनावी अभियान चलाएंगे और राजविंदर कौर थियाड़ा को बड़े अंतर से जीत दिलाकर विधानसभा भेजेंगे। क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।

राजविंदर कौर थियाड़ा ने जताया आभार
राजविंदर कौर थियाड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता और क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी सक्रियता
जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माने लगा है। ऐसे समय में बड़ी संख्या में सरपंचों, काउंसलरों और ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों का राजविंदर कौर थियाड़ा के समर्थन में खुलकर सामने आना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे कैंट हलके में उनकी चुनावी तैयारियों को भी मजबूती मिलने की चर्चा तेज हो गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page