• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

थाने के सामने गोलियों की बारिश! स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों पर 30 राउंड फायरिंग

ByAdmin

Aug 6, 2026

हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को सिटी थाने के सामने दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार सात लोगों को निशाना बनाकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

तीन हमलावर बाइक पर सवार होकर सिटी थाने के सामने पहुंचे और ब्लैक स्कॉर्पियो को रुकवाने के बाद उस पर करीब 30 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की बौछार से स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग कोर्ट में पेशी के बाद वापस लौट रहे थे। पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो के अंदर घायल युवक लहूलुहान हालत में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लेकर मौके से भागता नजर आया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

वारदात के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी अलर्ट जारी कर संदिग्ध वाहनों और बदमाशों की तलाश में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और दो डीएसपी मौके पर पहुंचे और अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page