• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

CBI चार्जशीट से हड़कंप! NTA के 3 एक्सपर्ट्स पर पेपर लीक कराने का आरोप

ByAdmin

Aug 7, 2026

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट के अनुसार, परीक्षा से कई महीने पहले ही पेपर लीक की साजिश रची गई थी। आरोप है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कुछ एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान ही सवाल याद कर लिए थे।

CBI के अनुसार, पेपर तैयार करने के बाद संबंधित एक्सपर्ट्स NTA कार्यालय से होटल लौटते थे और याद किए गए सवालों को पर्चियों पर लिखते थे। इसके बाद इन सवालों को कथित तौर पर बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क के माध्यम से अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाता था।

जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें NTA के तीन एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं। आरोप है कि इन तीनों ने प्रश्नपत्र तैयार करने और मॉडरेशन की प्रक्रिया के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गोपनीय जानकारी लीक की।

चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि लीक किए गए प्रश्नपत्र टेलीग्राम, व्हाट्सएप, PDF और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आगे प्रसारित किए गए। CBI मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। हालांकि CBI ने यह चार्जशीट 28 जुलाई को अदालत में दाखिल कर दी थी, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी शुक्रवार को सार्वजनिक हुई। मामले को देश की सबसे बड़ी परीक्षा से जुड़े गंभीर घोटालों में से एक माना जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page