जालंधर: शिव विहार में स्नेचरों का आतंक देखने को मिला। दरअसल, सुबह 8 बजे हथियारों से लैस होकर आए बाइक सवारों द्वारा स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में पुलिस की क्राइम पर नकेल कसने के दावों की पोल खोल दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर कोई दंग रह गया।
वहीं इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दपंति पैदल गली से गुजर रहे है। इस दौरान बाइक पर आए दो नौजवानों ने सड़क किनारे बाइक खड़ी दी। जैसे ही दंपति स्नेचरों के पास से गुजरने लगे तो स्नेचर हथियार लहराते हुए उनके सामने आ गए।
सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित दपंति के चिल्लाने की साफ आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें पीड़ित लोगों से बचाने की गुहार लगा रहे है, लेकिन कोई भी मदद के लिए बाहर नहीं आया। इस दौरान स्नेचर हथियार मारने के लिए दोनों को डराते है और महिला से स्नेचिंग करके मौके से फरार हो गए।
दोनों के चेहरे ढके हुए थे। मामले की जानकारी देते हुए शिव विहार के रहने वाले अशोक बत्रा ने बताया कि गनीमत यह रही कि आज दोनों दपंति के पास कोई गहना और मोबाइल मौजूद नहीं था, जिसके कारण नुकसान होने से बचाव रहा।

