जालंधर: थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। इस दौरान ग्रैंड स्पा सेंटर से पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इस कार्रवाई के दौरान 10 लड़कियां और 6 युवकों को हिरासत में लिया गया।
दरअसल, काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की।

