• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर के एडवोकेट कविराज की पत्नी व जॉय मलिक की माता वीना मलिक की रस्म किरया 12 अगस्त को, श्री महालक्ष्मी मंदिर में होगा पाठ का भोग

ByAdmin

Aug 11, 2026

जालंधर निवासी एडवोकेट कविराज की पत्नी व जॉय मलिक की माता वीना मलिक का 2 अगस्त 2026, दिन रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। परिवार की ओर से उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म किरया एवं श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग आयोजित किया जा रहा है।

रस्म किरया और श्री गरुड़ पुराण जी के पाठ का भोग 12 अगस्त 2026, दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम जालंधर के जेल रोड स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में संपन्न होगा। परिवार की ओर से सभी रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और परिवार को सांत्वना प्रदान करने की अपील की गई है।

शोकाकुल परिवार में एडवोकेट कवि राज मलिक (पति), जॉय मलिक, लव मलिक, कुश मलिक, सिद्धि मलिक, डॉ. अजय ग्रोवर, डॉ. जयती ग्रोवर, जागृति मलिक और अन्य परिजन शामिल हैं। शोक संदेश मेंलव कुश इंडस्ट्रीज़, के. राज़ इलेक्ट्रिकल्स, परफेक्ट इलेक्ट्रिकल्स, के.आर. इंटरनेशनल, मल्लिक इलेक्ट्रिकल्स, राजधानी इलेक्ट्रिकल्स, गुलशन मोटल और टेलवेल इलेक्ट्रिकल्स की ओर से भी दिवंगत वीना मलिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page