• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन, हाथों में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

ByAdmin

Aug 11, 2026

जालंधर में PSMSU यूनियन की ओर से डीसी ऑफिस के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन महंगाई भत्ता (DA) जारी न किए जाने और वित्त मंत्री हरपाल चीमा के उस बयान के विरोध में है, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को ‘एंटी स्टेट जत्थेबंदियां’ करार दिया था। वित्त मंत्री के बयान के विरोध में कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया और ‘वंदे मातरम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

यूनियन के प्रधान तेजिंदर सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री के बयान के विरोध में आज तिरंगा हाथ में लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जत्थेबंदियां एंटी स्टेट नहीं हैं, बल्कि भारत का हिस्सा हैं और हमेशा पंजाब व देश के हित में खड़ी रही हैं। प्रदर्शन के जरिए सरकार को यह संदेश दिया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसी दौरान कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर वित्त मंत्री के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया।

PSMSU यूनियन ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा से अपने बयान को वापस लेने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर बयान वापस नहीं लिया गया तो 13 अगस्त को पंजाब भर के डीसी कार्यालयों के बाहर वित्त मंत्री हरपाल चीमा के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की ओर से DA को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री का कहना है कि सरकार ने DA को कभी नहीं रोका, जबकि कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें अभी तक महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है।

DA के मुद्दे पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी सरकारी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुना चुका है। हाईकोर्ट ने सरकार को 15 दिनों के भीतर DA जारी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के मुताबिक 18 अगस्त तक कर्मचारियों को DA जारी किया जाना है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद भी DA को लेकर चल रहे विवाद और वित्त मंत्री के बयान ने कर्मचारी संगठनों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। अब यूनियन ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page