• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, मनप्रीत बादल-तरुण चुघ समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ByAdmin

Aug 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में पंजाब को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी संगठन में पंजाब से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पंजाब की राजनीति में भी इसे महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, चंडीगढ़ से जुड़े सौदान सिंह को संगठन में राष्ट्रीय सह महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पंजाब से जुड़े वरिष्ठ नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

नितिन नवीन की नई टीम में पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े नेताओं को अहम पद मिलने से पार्टी संगठन में क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। इन नियुक्तियों के बाद आने वाले समय में पंजाब में BJP के संगठनात्मक कामकाज को लेकर भी इन नेताओं की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page