• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में पंजाबी लड़की की गोली मारकर हत्या, पुलिस को गंभीर हालत में मिली थी

ByAdmin

Aug 18, 2026

कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक लड़की की पहचान 16 साल की जैसमीन के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी या हमले की वजह का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 7 बजे एडमोंटन पुलिस सर्विस 139 एवेन्यू और 32 स्ट्रीट के पास गोलियां चली थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पुलिस को जैसमीन गंभीर हालत में मिली थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने जैसमिन को याद करते हुए बताया कि वह हंसमुख, सपनों से भरी और सभी की प्यारी लड़की थी। वह दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय थी। अपने छोटे भाई-बहनों के बेहद करीब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडमोंटन पुलिस के होमिसाइड सेक्शन ने जांच अपने हाथ में ले ली है। फिलहाल पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत के तौर पर दर्ज किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page