• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: रात को पुलिस कमिश्नर करते नाकों की चैकिंग, फिर भी कारोबारी मित्तल से 50 लाख ले गए लुटेरे 

ByPunjab Khabar Live

Aug 18, 2026

जालंधर: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट रोड पर सोमवार रात करीब 7:50 बजे कार सवार 5 लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने लोहा व्यापारी ललित मित्तल (60) की कार को टक्कर मारकर रोका और जानलेवा हमला कर कैश से भरा बैग लूट लिया।

लूट की रकम करीब 50 लाख रुपए है। लुटेरों से बचने के लिए व्यापारी ने दिलेरी से कार बैक करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अपनी कार उनकी गाड़ी में दे मारी। लुटेरों ने कार के शीशे रॉड से तोड़ दिए। व्यापारी के माथे पर वार किया और बगल की सीट के नीचे रखा कैश से भरा बैग उठाकर कार में फरार हो गए। रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली।

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एसीपी अमनबीर सिंह, एसएचओ जसपाल सिंह, सीआईए इंचार्ज सुरिंदर कुमार और स्पेशल सेल इंचार्ज मनजिंदर सिंह समेत भारी पुलिस बल क्राइम सीन पर पहुंच गए। ललित मित्तल ने बताया कि मैं हमेशा की तरह अपने टांडा रोड स्थित दफ्तर से करीब पौने घंटे की देरी से निकला था। मेरा घर सूर्या एनक्लेव में है, इसलिए किशनपुरा में दुग्गल बेकरी से होते हुए सीधे 120 फुटी रोड पर आ गया।

रास्ते में ही मुझे एहसास हो गया था कि एक सफेद रंग की कार मेरा पीछा कर रही है। 120 फुटी रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। मैंने कार की रफ्तार तेज ही की थी कि पीछे आ रही कार अचानक आगे आ गई। उन्होंने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन मैंने गाड़ी बैक कर दी। इस पर उन्होंने अपनी कार से मेरी कार में जोरदार टक्कर मार दी। मैं समझ गया था कि ये अपराधी हैं, मैंने कट मारकर गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन वे बेहद शातिर थे।

उन्होंने थोड़ी दूरी पर ही मुझे घेर लिया। कार से तीन लुटेरे बाहर निकले। आते ही उन्होंने शीशों पर रॉड मारी और फिर मेरे माथे पर वार किया। मैं जब तक कुछ समझ पाता, उन्होंने मेरे सामने ही बगल की सीट के नीचे रखा बैग उठाया और फरार हो गए।

उनका कहना है कि कार में लुटेरे 4 या 5 थे। ललित मित्तल सीजेएस स्कूल के मालिक और सूर्या एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव हैं। आप नेता नितिन कोहली, सोसाइटी अध्यक्ष सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। डीसीपी ढिल्लों के मुताबिक व्यापा व्यापारी ने स्पष्ट नहीं किया है कि बैग में कितना कैश था। पुलिस की 7 टीमें जांच में जुटी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page