• Tue. Aug 18th, 2026

21 अगस्त को पंजाब बंद, SGPC ने किया समर्थन का ऐलान; सभी संस्थान रहेंगे बंद

ByAdmin

Aug 18, 2026

पंजाब में 21 अगस्त को बुलाए गए बंद को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने समर्थन का ऐलान किया है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। SGPC इस संघर्ष का समर्थन करेगी। बंद के समर्थन में SGPC के मुख्य कार्यालय के साथ-साथ उसके अधीन आने वाले सभी संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे।

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि अंतरिम कमेटी की बैठक अब 21 अगस्त के बजाय 22 अगस्त को सुबह 11 बजे SGPC के मुख्य कार्यालय अमृतसर में आयोजित की जाएगी। बैठक पहले 21 अगस्त को निर्धारित थी, लेकिन पंजाब बंद के समर्थन के चलते इसकी तारीख बदल दी गई है। SGPC लंबे समय से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए कोशिश करती आ रही है और इस मांग को लेकर होने वाले संघर्षों का समर्थन करती है।

हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों में शामिल है। SGPC पहले भी इस मुद्दे को लेकर विभिन्न सरकारों के सामने अपनी आवाज उठा चुकी है और आगे भी इसके लिए कोशिश जारी रखेगी।सरकार इस मुद्दे को लेकर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का कोशिश कर रही है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page